Home बड़ी खबर गुजरात में हो रहे एक्सपो में राष्ट्रवादी किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार ने लिया भाग।

गुजरात में हो रहे एक्सपो में राष्ट्रवादी किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार ने लिया भाग।

0
गुजरात में हो रहे एक्सपो में राष्ट्रवादी किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार ने लिया भाग।

।।खबर सिद्धार्थ न्यूज़ से नीलकांत खटकर।।

 

नई दिल्ली/  रायपुर/ राजकोट( गुजरात) । राष्ट्रवाद युवा किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार ने गुजरात में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो में भाग लिया।इस एक्सपो में भारत के अलग अलग राज्यों के अलावा कई देशों के उद्यमी शामिल हुए।किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजकोट के 4 बार सांसद व वर्तमान में कामधेनु गौ आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बल्लभ कथीयार हैं और गुजरात के पूर्व शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा से मुलाकात की। उन्होंने कामधेनु आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष से गायों से सम्बन्धित विस्तार से चर्चा की।वही राजकोट में स्थित कस्तूरबा गांधी धाम के ट्रस्टों द्वारा उनका स्वागत किया गया। ट्रस्ट के द्वारा महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी जी की मूल चित्र जो महात्मा गांधी के भतीजे मनु गांधी द्वारा ली गई थी जिसे चित्र भेंट स्वरूप दिया गया । राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार ने देश के किसानों की दोगुना आय बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक व उन्नत कृषि कार्य योजना के संबंध में कई उद्यमियों से विस्तार से जानकारी ली।इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तथा ऐसे ही समय समय पर अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो का आयोजन करने ट्रस्ट के आयोजक मंडल को सुमित कुमार ने आभार व्यक्त किया ।आपको बतला दें की सुमित कुमार छत्तीसगढ से हैं जो किसानों की आय बढ़ाने के संदर्भ में पूरी जानकारी हासिल करने इस एक्सपो में गुजरात गए हैं।वे किसानों की हितों में कई बड़े आंदोलन के लिए जाने जाते हैं।