Home बड़ी खबर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक* *विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सम्बन्ध में दी गई जानकारी*

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक* *विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सम्बन्ध में दी गई जानकारी*

0
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त  राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक*  *विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सम्बन्ध में दी गई जानकारी*


रिपोर्टर/तोषन प्रसाद चौबे/सिध्दार्ध न्यूज़
बलौदाबाजार 05 जनवरी 2024/  प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 कार्यक्रम एवं लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के संबंध में जानकारी दी। बैठक में उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि  01 जनवरी 2024 के सम्बन्ध में पुनरीक्षण  कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। एकीकृत मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को किया जाएगा। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 06 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक होगी। विशेष अभियान 13 जनवरी से 14 जनवरी तक तथा मतदाता सूची  का  अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी 2024 तक निर्धारित किया गया है।

बताया गया कि आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी2024 के साथ- साथ तीन अन्य अर्हता तिथियाँ 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर, 2024 को भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा एवं नए नागरिकों के प्ररूप-6 में अग्रिम आवेदन प्राप्त किये जाएंगे। 06 जनवरी 2024 की स्थिति में मतदाताओं की विधानसभावार स्थिति की जानकारी दी गई। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 43 बिलाईगढ़ में कुल 101789 मतदाता हैं जिनमें 51195 पुरूष,50593 महिला और 01 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 44 कसडोल में कुल 362064 मतदाता हैं जिनमें 181491 पुरूष, 180570 महिला एवं 03 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 45 बलौदाबाजार में कुल 178862 मतदाता है जिनमें 89138 पुरूष, 89724 महिला और 0 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं।विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 46 भाटापारा में कुल मतदाता 253129 मतदाता हैं जिनमे 126175 पुरुष, 126943 महिला और 11 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस तरह जिले में कुल 895844 मतदाता हैं जिनमें 447999 पुरूष, 447830 महिला, 15 थर्ड जेण्डर,8155 दिव्यांग एवं 18752 युवा मतदाता हैं।
जिले की चारों विधानसभा में कुल 1009 मतदान केन्द्र हैं जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 43 बिलाईगढ़ में129, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 44 कसडोल में 402, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 45 बलौदाबाजार में 196 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 46 भाटापारा में 282 मतदान केन्द्र शामिल हैं।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आरआर दुबे सहित इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी ,छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।