
।। खबर सिद्धार्थ न्यूज़ से नीलकांत खटकर।।
रायपुर 29 दिसंबर 2023 । साय सरकार में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को आज विभागों का बंटवारा किया गया।दयालदास बघेल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बनाएं जाने पर राष्ट्रवादी किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार ने माननीय खाद्य मंत्री बघेल को गुलाब फूल भेंट कर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी। इनके साथ साथ सुमित कुमार ने सभी मंत्रियों को भी बधाइयां दीं हैं। सुमित कुमार किसान संगठन में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया की वे किसी पार्टी से ताल्लुकात नहीं रखते हैं लेकिन किसानों के लिए कई अहम मांगों को लेकर आंदोलन किया। वे किसानों के हक अधिकारों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं व दिल्ली में कई बड़े आंदोलनों में शामिल हुए। मंत्री बघेल जी के लिए चुनाव में अपने संगठन के साथ समर्थन दिया और प्रचार प्रसार में जुटे रहे।बघेल जी के खाद्य मंत्री बनने पर किसान संघठन के पदाधिकारियों और संघ के सदस्यों में हर्ष व्याप्त हैं।सुमित कुमार ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंत्री जी से कुछ चर्चाएं भी की।राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार ने छ ग राज्य के मौजूदा भाजपा सरकार और इनकी सभी मंत्रियों से राज्य के विकास,तरक्की,खुशहाली के साथ साथ प्रमुख रूप से किसान भाइयों के लिए खाश कार्य करने की उम्मीद जताते हुए इन्होंने पूरे मंत्रिमंडल को पुनः बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी है।