
।।खबर सिद्धार्थ न्यूज़ से नीलकांत खटकर।।
रायपुर 21 नवंबर 2023 । विगत दिनांक19-11-2023 को प्रवासी मजदूर संगठनो का संयुक्त मोर्चा (PMSSM) का कला जत्था निर्माण हेतु *”सांस्कृतिक कार्यशाला” का उद्घाटन किया गया। जिसमें वरिष्ठ कलाकार एवं कवयित्री सुश्री *आशा सुबोध* द्वारा उद्घाटन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में कार्यशाला निर्देशक मोहम्मद रफीक खान, लखन सुबोध(PMSSM संयोजक),आश्विन वाघेला ( मजदूर अधिकार मंच, गुजरात), विरेन्द्र भारद्वाज (LSU महासचिव), रामेश्वर कुर्रे (छत्तीसगढ़िया बनिहार संघ),रुपदास टंडन (GSS जिला संगठक मुंगेली),मनमोहन बांधे (GSS जिला संगठक बेमेतरा),सोहन साहू (नर्तक, टुंड्रा जिला बलौदाबाजार), भागचंद गायकवाड़ (GSS सदस्य बेमेतरा),सुरेश कुमार राही (गायक,कमरीद जिला जाँजगीर चाँपा), संजय बांधे (GSS सदस्य बेमेतरा) आदि उपस्थित रहे।उक्त आशय की जानकारी सांस्कृतिक विभागाध्यक्ष GSS संघ के अजय अनंत ने दी।