Home बड़ी खबर कलेक्टर डाॅ. सिद्दीकी ने वाहन अधिग्रहण के लिए बैठक लिया।

कलेक्टर डाॅ. सिद्दीकी ने वाहन अधिग्रहण के लिए बैठक लिया।

0
कलेक्टर डाॅ. सिद्दीकी ने वाहन अधिग्रहण के लिए बैठक लिया।

।।खबर सिद्धार्थ न्यूज़ से नीलकांत खटकर।।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 15 नवंबर 2023/कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदान दल को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने और वापसी के लिए वाहन अधिग्रहण के संबंध में अधिकारियों का बैठक लिया। डाॅ. सिद्दीकी ने कहा कि जिले में तीनों विधानसभा रायगढ़, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ के लिए वाहन की आवश्यकता है। इसलिए रूट मैप तैयार कर वाहनों का अधिग्रहण शीघ्र करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर डाॅ. सिद्दीकी को वाहनों की उपलब्धता के संबंध में नोडल अधिकारी वाहन टी.आर. महेश्वरी ने जानकारी दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश कुमार भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी मोनिका वर्मा, खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, डीएसपी मनीष कुंवर, वाहन दल के सहयोगी सहायक शिक्षक वीरेन्द्र जोल्हे भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर 2023 को सुबह 6 बजे से मतदान दल को वाहन के माध्यम से मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया जाना है।