Home बड़ी खबर व्यय प्रेक्षक श्री रत्नेश कुमार सिंह ने निर्वाचन टीमों के कार्यों का अवलोकन किया।

व्यय प्रेक्षक श्री रत्नेश कुमार सिंह ने निर्वाचन टीमों के कार्यों का अवलोकन किया।

0
व्यय प्रेक्षक श्री रत्नेश कुमार सिंह ने निर्वाचन टीमों के कार्यों का अवलोकन किया।

।।खबर सिद्धार्थ न्यूज़ से नीलकांत खटकर।।

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 23 अक्टूबर 2023 । जिले के व्यय प्रेक्षक श्री रत्नेश कुमार सिंह ने जनपद पंचायत सारंगढ़ में संचालित निर्वाचन गतिविधियों का निरीक्षण किया। श्री सिंह ने वहां मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के टीमों का अवलोकन किया और कर्मचारियों से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों से किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं पूछा, कर्मचारियों ने जवाब में ’’कोई परेशानी नहीं है’’ बताया। व्यय प्रेक्षक श्री सिंह ने वीडियो निगरानी दल कक्ष, लेखा कक्ष और व्यय सहायक प्रेक्षक कक्ष का अवलोकन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, डिप्टी कलेक्टर बी.एक्का उपस्थित थीं।