छ.ग. सेजेस संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ की प्रथम बैठक रायपुर में संपन्न।बैठक में छः बिंदुओं पर चर्चा हुई।

-

।।खबर सिद्धार्थ न्यूज़ से नीलकांत खटकर।।

 

रायपुर 0310.2023 । विगत दिनांक 01.10.2023 को छ.ग. सेजेस संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ की प्रथम बैठक रायपुर में संपन्न हुआ। रविवार को राजधानी रायपुर में आयोजित की गई। उक्त बैठक में संघ के प्रातांध्यक्ष विकास तिवारी, उपाध्यक्ष तापस रॉय एवम नीरज साहू, प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त सदस्य, प्रांतीय संभाग प्रतिनिधि, सभी जिला के जिलाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त बैठक में निम्नांकित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई:-

01. संघ को मजबूती प्रदान करने हेतु ब्लॉक स्तर से राज्य स्तर के समस्त पदाधिकारियों की सक्रियता बढ़ाने हेतु प्रयास किया जाना। इसी क्रम में समस्त संभाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्षों को संघ के सदस्यों के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए यथासंभव उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया जाना।

02. सभी जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति करने के संबंध में।

03. संघ में महिला कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु उचित प्रयास करना।

04. संघ की वार्षिक प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर चिंतन कर रूपरेखा तैयार करना।

05. संघ के लिए समर्पित होकर बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें प्रोत्साहित करने के संबंध में।

06. संघ की गतिविधि में पारदर्शिता सुनिष्चित करने हेतु उपस्थित समस्त पदाधिकारियों के समक्ष संघ अंतर्गत् संचालित खाता का विवरण प्रस्तुत कर उन्हें संघ के आय-व्यय संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

Sorry, there are no polls available at the moment.

आज का राशिफल देखें