Home बड़ी खबर शिक्षकों के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

शिक्षकों के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

0
शिक्षकों के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

।। खबर सिद्धार्थ न्यूज़ से नीलकांत खटकर।।

सारंगढ़/ बिलाईगढ़ 01 अक्टूबर 2023 । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शहीद विवेक शुक्ला शाउमावि सरसीवां द्वारा जैताई माता मंदिर परिसर में विदाई समारोह का आयोजन रखा गया। जिसमें इस विद्यालय से स्थानांतरित हुए व्याख्याता जीआर जायसवाल एवं प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत हुईं श्रीमती मीना जांगड़े को शाला परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर संस्था प्रमुख बीएल कुर्रे, सेवानिवृत प्रभारी प्राचार्य के आर साहू, सेवानिवृत व्याख्याता डीपी आदित्य ने श्री जायसवाल एवं श्रीमती मीना जांगड़े को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए सेवाकाल के दौरान उनके योगदान को स्मरण किये। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान कर्मचारियों अधिकारियों का एक स्थान से दूसरे स्थान को स्थानांतरण होता रहता है। मिलना और बिछड़ना जीवन के दो पहलू हैं। जीवन में बिछड़ने का गम तो होता है मगर इसे जीवन का यथार्थ मानकर स्वीकार करना ही पड़ता है। श्री जायसवाल ने कहा कि सरसीवां हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता के पद पर 2011 को प्रथम नियुक्ति हुई थी। 12 वर्ष तक सेवा देने के उपरांत उनकी प्रतिनियुक्ति भटगांव हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई है। वे इस विद्यालय को कभी नहीं भूलेंगे। श्रीमती मीना जांगड़े ने कहा कि उन्होंने इस विद्यालय में अपनी शिक्षकीय जीवन का आधा समय बिताया है। उन्हें इस विद्यालय से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उनके योगदान को चिरस्थाई बनाने के लिए उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट कर विदाई दी गई। इस अवसर पर हाई स्कूल रोहिना व्याख्याता कमलेश साहू, व्याख्याता आर के मनहर, यूके जांगड़े, आरके नायक, जेपी रात्रे, एसके त्रिपाठी, मनीषा यादव, राजेश नायक, मृत्युंजय साहू, एच के साहू, एस के टंडन, सतीश जांगड़े, प्रफुल्ल साहू, अंजू सायतोड़े, अनामिका खटकर, आर एल निषाद, डीए साहू, सचिन धृतलहरे आदि उपस्थित थे।