Home बड़ी खबर GSS कोर ग्रुप की विस्तारित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय हुए।

GSS कोर ग्रुप की विस्तारित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय हुए।

0
GSS कोर ग्रुप की विस्तारित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय हुए।

।।खबर सिद्धार्थ न्यूज से नीलकांत खटकर।।

 

बिलासपुर 24 सितंबर 23 । विगत दिवस गुरुघासीदास सेवादार संघ GSS के कोर ग्रुप की बैठक GSS केंद्रीय कार्यालय देवरीखुर्द, बिलासपुर में संपन्न हुई। जिसमें अनेकों महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। विशेषकर GSS की पहलकदमी पर गठित-संचालित “सतनाम धर्म स्वतंत्रता सेनानी मोर्चा SDSSM” की गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने एवं जनमत तैयार करने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (सोशल मीडिया) में विशेष अभियान चलाने के लिए विशेष वीडियो निर्माण किया जा रहा है।

GSS उन सभी लोगों से अपील करता है कि, सतनाम को जातिवादी हिन्दू धर्म से मुक्त कर जातिवाद से लड़ने वाली विचार- आंदोलन-धर्म के रूप में “सतनाम धर्म” को मान्यता देने हेतु आगे आएं। उक्त खबर की जानकारी मिश्रीलाल खांडे ने दिया।