Home बड़ी खबर व्यवहार न्यायालय भटगांव में राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा 83 मामलों का निराकरण किया गया।

व्यवहार न्यायालय भटगांव में राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा 83 मामलों का निराकरण किया गया।

0
व्यवहार न्यायालय भटगांव में राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा 83 मामलों का निराकरण किया गया।

।।खबर सिद्धार्थ न्यूज से नीलकांत खटकर।।

 

भटगांव 9 सितंबर 2023 ।आज 9 सितंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ छ.ग.के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव के द्वारा दिनांक 09/09/2023 को नेशनल लोक अदालत के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर भटगांव में के.एम.शर्मा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दो भटगांव अधिवक्ता संघ भटगांव तथा न्यायालयीन कर्मचारीगण के द्वारा वृक्षारोपण कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया तथा न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी सदस्यगणों को लोक अदालत एवं विधिक साक्षरता एवं विधिक नियमों एवं अधिनियमों सम्बंध में विधिक जानकारी दी गई।         

व्यवहार न्यायालय भटगांव में नेशनल लोक अदालत में कुल 211 लंबित प्रकरणों को सुनवाई हेतु रखा गया था जिसमें से कुल 83 लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। आपसी सहमति के आधार पर निपटाए जाने योग्य कुल 83 मामलों में 71 क्रिमनल और 12 सिविल लंबित मामलों का निराकरण किया गया।

आयोजित नेशनल लोक अदालत का समापन पक्षकारों को फलदार वृक्ष प्रदान कर समाप्त किया गया। न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया। जिसमें फल,फूल व छाया दार वृक्ष न्यायालयीन कर्मचारी व अधिवक्ताओं द्वारा रोपण किया गया।

आयोजित इस नेशनल लोक अदालत में बैंक,बिजली, स्वास्थ्य विभाग भी स्टॉल लगाए हुए थे। सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता रोहित बघेल व जीवन लाल कुर्रे उपस्थित हुए तथा न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण,पुलिस स्टाप एवं अधिवक्ता संघ भटगांव के अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से डी.एन. लहरें, के.एल. जांगड़े,आर. के. पाण्डे, यशपाल सिंह,एम. एल. चंद्रा, डगेश्वर खटकर ,विजय देवांगन, हिमकर दुबे,प्रभु साहू ,नरसिंह साहू,श्रीमती पुष्पा गुप्ता, सम्मेलाल रत्नाकर इत्यादि अधिवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।