
बिलासपुर 19 जुलाई 2023 । पूर्व सीबीआई मजिस्ट्रेट प्रभाकर ग्वाल ने कहा की आज हम आरक्षण व न्यायपूर्ण संवैधानिक व्यवस्था के वजह से उन्नति किये है, कुछ लोग उन्नति करने के बाद आज जो आरएसएस, भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के लोग जो आरक्षण व संविधान अर्थात न्यायपूर्ण व्यवस्था को खत्म करने का काम कर रहे हैं, उसी को सत्ता सौंप रहे हैं, उसी के बैनर में विधायक बनने के लिए लालायित हैं। मेरे जैसे लाखो लोग आज़ादी के बाद प्रथम आम चुनाव 1952 से लेकर आज तक आरएसएस, भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के सहयोग से, बेनर से विधायक, सांसद बन चुके हैं, कोई कुछ नही कर पाए हैं। उन्होंने आगे कहा की आरएसएस, भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के सहयोग से विधायक व सांसद बनना ठीक ऐसे कार्य हैं जैसे नदी के बाढ़ में विभिन्न जानवरों की लांशें तैरती हैं। आरएसएस, भाजपा, कांग्रेस , आम आदमी पार्टी को त्याग दीजिए।