Home बड़ी खबर बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बम्हनिन में किया जनसम्पर्क।

बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बम्हनिन में किया जनसम्पर्क।

0
बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बम्हनिन में किया जनसम्पर्क।

अकलतरा 08 मई 2023 । बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने बसपा के गांव चलो अभियान के तहत अकलतरा विधानसभा के ग्राम बम्हनिन में बसपा प्रदेश प्रभारी एवम पूर्व विधायक पामगढ़ दुजराम बौद्ध एवम बसपा जिलाध्यक्ष रोहित डहरिया के साथ जनसंपर्क कर ग्राम बम्हनिन के जनताओ को बसपा के विचारधारा से अवगत कराया। बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने जनता से अपील की आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में अकलतरा से बहुजन समाज पार्टी के विधायक बना कर राज्य में बसपा की सरकार बनाना में अपना अमूल्य योगदान दे एवम मौजूदा भय, भ्रष्टाचार एवं झूठ की सरकार कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंके। बसपा प्रदेश प्रभारी एवम पूर्व विधायक दुजराम बौद्ध एवम जिलाध्यक्ष रोहित डहरिया ने भी जनता से बसपा की सरकार बनाने की अपील की।ग्रामवासियो ने बाजे गाजे के साथ एवम फूल मालाओं से स्वागत करते हुए पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए घर घर जाकर जन संपर्क कराया एवम ग्राम के बीच जय स्तम्भ में पूजा अर्चना कर जनचौपाल लगाकर सभी ने संबोधन किया। तथा विश्वास दिलाया कि पूरा गांव बसपा के साथ खड़ा है पिछले चुनाव से भी ज्यादा वोट दिलाकर बसपा का विधायक बनाकर विधानसभा भेजेगे ।

 

उक्त कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच श्री मति गीता यादव ,गणेश यादव,राजेन्द्र डहरिया , चंद्रकांत डहरिया, शोभा कुर्रे, सुरेश जस्कर, चंदभनं जांगले, धनभंजल कवर, शत्रुहन पाटले, भोला कुरे, नरेंद्र कुरे, बिट्टू पाटले, प्रेम जांगड़े, सुरेंद्र बंजारे, कुमार यादव, राजेश सहिस, सोनू शर्मा, रूपेश पांडेय, सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्तिथ रहे।।